{"_id":"5be5c721bdec2269774f0fb4","slug":"51541785377-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग गांवों हुई मारपीट के मुकदमें पुलिस ने दर्ज किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग अलग गांवों हुई मारपीट के मुकदमें पुलिस ने दर्ज किए
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
कुरारा। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में गाली गलौज कर मारपीट करने के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने गाली-गलौज व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
उमराहट निवासी राजेश सिंह ने तहरीर देकर बताया कि मुकेश व चिंटू ने रास्ते में रोककर अकारण गाली-गलौज की। मना करने पर जमकर मारापीटा। इसी प्रकार भौली गांव निवासी राघवेंद्र ने दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी छुट्टन व श्रीकृष्ण ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। मनकी कलां निवासी शिवप्यारी पत्नी कल्लन ने बताया कि गुरुवार की शाम सात बजे उसके पुत्र अखिलेश व धर्मेंद्र को लल्ला, भाऊलाल, राजकुमार अकारण गाली गलौज करने लगे। मना करने पर तीनों ने मारपीट करते हुए जेब में पड़े 19 हजार रुपये भी छीन लिए। तीनों आए दिन गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने सभी मामले दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज