फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   40 thousand rupees and mobile robbery

तमंचा लगाकर 40 हजार रुपये व मोबाइल लूटा

Sun, 24 Feb 2019 10:50 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Sun, 24 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees and mobile robbery
loot - फोटो : amar ujala
इसे दुस्साहस ही कहेंगे। लोग अपने घर में भी असुरक्षित हैं। लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। वहीं पुलिस की गश्त ढीली है। शनिवार रात कस्बे के वार्ड संख्या दो में एक बार फिर से लुटेरे चूड़ी व्यवसायी के सीने में तमंचा लगाकर घर में रखे 40 रुपये व मोबाइल लेकर भाग निकले। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


 वार्ड नंबर दो निवासी आमिर सिद्दीकी पुत्र चांद खां ने बताया वह चूड़ी का व्यवसाय करता है। बताया उसके परिजन बाहर गए थे। शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे वह घर पर अकेला था। तभी कुछ लोग उसके घर आए और उसका नाम लेकर बुलाया।
विज्ञापन


इस पर जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो करीब चार लुटेरे उसके घर के अंदर घुस आए इनमें से एक लुटेरे ने उसके सीने में तमंचा लगा दिया। जबकि अन्य लुटेरों ने घर में रखी अलमारी में रखे 40 हजार रुपये तथा मोबाइल छीनकर भाग निकले। पीड़ित आमिर ने लुटेरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में थानाध्यक्ष केके पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed