फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   व्यापारी के मकान में अराजकतत्वों ने लगाई आग

व्यापारी के मकान में अराजकतत्वों ने लगाई आग

Sat, 13 Apr 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी के मकान में अराजकतत्वों ने लगाई आग
राठ। पठानपुरा मोहल्ले में शुक्रवार रात अराजकतत्वों ने एक मकान में आग लगा दी। आग से मकान में लगे पर्दे सहित कुछ गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन


पठानपुरा निवासी आनंद प्रकाश ने बताया कि वह भवन सामग्री के सफ्लायर हैं। साथ ही सिंचाई के पाइप बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार रात अपनी पत्नी सुशीला व पुत्र राघवेंद्र के साथ घर पर सो रहे थे। तभी रात करीब दो बजे रस्सी के सहारे मकान की छत पर चढे़ कुछ अराजकतत्वों ने जाल से उसके मकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

आग से मकान के आंगन में लगे पर्दे जलने लगे। घर के अंदर आग जलते देख परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। आननफानन में सबमर्सिबल पंप से पानी डाल आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने बताया आग पर जल्द काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। छत पर लाखों रुपये के स्प्रिंकलर पाइप रखे थे जिनको कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


छत पर प्लास्टिक की दो खाली केन मिलीं हैं जिनमें से पेट्रोल की बदबू आ रही है। आशंका जताई कि किसी ने उसके परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया है। कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान में लगे पर्दे और गृहस्थी का सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed