फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   करंट से वृद्ध की मौत

करंट से वृद्ध की मौत

Sat, 06 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
करंट से वृद्ध की मौत
सरीला। जलालपुर के कटहरी गांव में शुक्रवार रात पंखा चालू करते समय किसान करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कटहरी निवासी पहलवान सिंह (65) किसानी करता था। उसके पास करीब 25 बीघा जमीन है। पहली पत्नी की मौत के बाद करीब 15 वर्ष पूर्व कुनहेटा जालौन गांव की श्यामा देवी से उसकी दूसरी शादी हुई थी।

उसके भाई मनमोहन सिंह ने बताया शुक्रवार रात करीब 11 बजे पहलवान खाना खाकर बगल के कमरे में सोने चला गया था। पंखा चालू करते समय वह करंट की चपेट में आ गए। एक घंटे बाद जब उसकी पत्नी श्यामा देवी कमरे में किसी काम से गई तो पहलवान जमीन पर पड़े थे।
विज्ञापन


मनमोहन सिंह ने बताया कि उसके तीन बेटे कुलदीप (13), दीपक (10), प्रदीप (5) व बेटी रजनी (7), सुमन (4) हैं। उप निरीक्षक नंदकिशोर ने बताया मृतक के भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंखा चालू करते समय लगा करंट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed