फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   नातिन के अपहरण की खबर सुन दादी ने लगाई फांसी, मौत

नातिन के अपहरण की खबर सुन दादी ने लगाई फांसी, मौत

Wed, 12 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नातिन के अपहरण की खबर सुन दादी ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राठ(हमीरपुर)। खेत पर चारा काटने गई युवती के अपहरण के सदमे में दादी ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती के पिता ने गांव के दो युवकों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने थाने में दो युवकों के खिलाफ बेटी के अपहरण की तहरीर दी है। पुलिस ने अभी मामले की रिपोर्ट नहीं लिखी है। थानाध्यक्ष जयकुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।


मझगवां थाने के एक गांव निवासी 78 वर्षीय गुलाबरानी ने मंगलवार की रात कमरे में पेंट के कपड़े से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। सुबह परिजनों ने वृद्धा का शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। वृद्धा के पुत्र जगमोहन ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे 19 वर्षीय पुत्री आरजू खेत में चारा काटने गई थी। वह शाम तक घर नहीं लौटी।
विज्ञापन


खोजबीन के दौरान खेत पर पहुंचकर देखा तो वहां कुछ चारा और हंसिया पड़ा था। पिता ने आरोप लगाया कि गांव का अनिल पुत्र संतोष, तिजवा पुत्र दृगपाल पुत्री का अपहरण कर ले गए हैं। 9 माह पहले पुलिस ने अनिल की शराब पकड़ी थी। शराब पकड़े जाने पर वह उससे खुन्नस मानने लगा था। उसने परिवार को मार डालने की धमकी दी थी। पुत्री के अपहरण का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर सकीं। उन्होंने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जगमोहन ने बताया कि वह तीन भाई है। सभी के हिस्से में दो-दो बीघा जमीन है। सभी लोग साथ में रहते हैं। बुधवार शाम तक पुत्री का पता नहीं चल सका। वृद्धा की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जयकुमार ने बताया कि युवती के अपहरण की तहरीर मिली है। उसकी तलाश की जा रही है।

नातिन के अपहरण के सदमे में दादी ने लगाई फांसी
मंगलवार की शाम चार बजे खेत में चारा काटने गई थी युवती
पिता ने गांव के युवकों के विरुद्ध पुत्री का अपहरण करने की दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed