{"_id":"5c87f1f1bdec221431496055","slug":"141552413169-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरतरा गांव में शराब के ठेके में एसडीएम ने छापा मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरतरा गांव में शराब के ठेके में एसडीएम ने छापा मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौदहा। क्षेत्र के अरतरा गांव स्थित शराब का ठेका में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने आबकारी व पुलिस के साथ छापेमारी की। एसडीएम ने बताया कि गांव में मोतीलाल का शराब का ठेका है। उक्त ठेकेदार निर्धारित स्थान से हटकर दूसरे स्थान में अपनी शराब की दुकान चला रहा था। ठेकेदार के विरुद्ध शराब बिक्री में भारी अनियमितताएं किए जाने की शिकायत मिलने छापेमारी की गई। शराब के ढक्कन खोलकर असली शराब निकाल उसमें मिलावटी शराब मिलाकर बेची जा रही थी और प्रिंट रेट से अधिक पैसे भी लिए जा रहे थे। बड़ी संख्या में ऐसी शराब की बोतले पकड़ी गई हैं जो खुली हुई थी। ठेकेदार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। बड़ी मात्रा में अवैध रूप से बनाई जा रही शराब की बोतलें भी जब्त की गई हैं। ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
अरतरा गांव के शराब ठेके में एसडीएम ने छापा मारा
अरतरा गांव के शराब ठेके में एसडीएम ने छापा मारा