फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अज्ञात नंबर से आ रही मिस्ड कॉल, वापस फोन करने पर कट रहा बैलेंस

अज्ञात नंबर से आ रही मिस्ड कॉल, वापस फोन करने पर कट रहा बैलेंस

Tue, 25 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात नंबर से आ रही मिस्ड कॉल, वापस फोन करने पर कट रहा बैलेंस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के कस्बा धनेटा और आसपास के क्षेत्रों में मिस कॉल देकर उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है। एक नंबर से बीएसएनएल उपभोक्ताओं को एक से तीन मिस कॉल्स आ रही हैं। कॉल बैक करने पर उपभोक्ताओं के 60 से 120 रुपये प्रति मिनट कट रहे हैं। दो मिनट से अधिक कॉल होने पर 240 रुपये तक का बैलेंस कट रहा है।

उपभोक्ताओं सुरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, नीरज कुमार और दीपक का कहना है कि काफी समय से बीएसएनएल उपभोक्ताओं के नंबरों पर 9607625179 नंबर से मिस कॉल्स आ रही है। एक से तीन मिस कॉल्स उपभोक्ताओं के नंबरों पर आ रही है। कॉल बैक करने पर बैलेंस से 60 से 120 रुपये कट रहे हैं। दो मिनट से अधिक कॉल होने पर 240 रुपये से अधिक का बैलेंस कट रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं से शातिर दिनदहाड़े लूट कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस विभाग और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे शातिरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

उधर, चौकी प्रभारी धनेटा राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस के पास इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed