{"_id":"59b42cac4f1c1bf07f8b5810","slug":"121504980140-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 हजार रुपये की हेराफेरी कर ट्रांसफर किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
31 हजार रुपये की हेराफेरी कर ट्रांसफर किए
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के खैरी गांव में एक अनपढ़ महिला को झांसा देकर गांव के ही युवक ने बैंक से 31 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। जानकारी होने पर पीड़ित महिला ने थाना सिसोलर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
थानाक्षेत्र के सिसोलर के ग्राम खैरी निवासी अनीता पत्नी मंगल आरख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पेट पालती है। श्रम विभाग में पंजीकरण भी है। एक वर्ष पूर्व उसके पुत्री पैदा होने पर श्रम विभाग ने 31 हजार रुपये की सहायता राशि दी थी। इसे उसने यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक सिसोलर के उसके खाते में जमा कर दिया।
विज्ञापन
19 जुलाई को वह गांव के श्रीराम पुत्र महराजीलाल को साथ लेकर बैंक गई थी। जहां उसने बाउचर भरकर तीन हजार रुपये निकाले और उसी दौरान श्रीराम ने उसे बरगलाकर दूसरे बाउचर में हस्ताक्षर करा उसके खाते से 31 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए और पासबुक व अन्य कागजात अपने पास रख लिए। जब उसका पति बंगलौर से मजदूरी कर वापस लौटा तो उसने श्रीराम से पासबुक व अन्य कागजात मांगे। वह पासबुक देने के बजाए गाली गलौज कर उतर आया। पति ने बैंक में जानकारी ली तो पता चला कि उसके खाते से रुपये गायब हैं। पीड़िता ने तहरीर दी है। इस मामले में कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि घटना थाना सिसोलर क्षेत्र की है। इसके चलते पीड़ित पक्ष को थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
-महिला ने थाना सिसोलर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई