{"_id":"59b03b064f1c1bea7f8b46e8","slug":"121504721670-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर ने फोन कर बैंक खाते से उड़ाए सवा लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर ने फोन कर बैंक खाते से उड़ाए सवा लाख
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
पुलिस थाना बड़सर में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी पर बैंक खाताधारक को फोन कर धोखे से उसके खाते से सवा लाख रुपये उड़ाने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़सर निवासी हंस राज शर्मा पुत्र नत्थू राम शर्मा ने पुलिस में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है।
हंस राज शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसे एक अंजान व्यक्ति का फोन आया और काफी देर तक बहलाने और फुसलाने वाली बातें करता रहा। इसके बाद आरोपी ने उससे बैंक खाते के बारे में पूछताछ की। पीड़ित का कहना है कि उसने फोन करने वाले शख्स को बैंक की कोई जानकारी नहीं दी। इसके बावजूद उसके खाते से 1,13,990 रुपये निकाल लिए गए। इससे वह काफी परेशान है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में केस दर्ज करवाकर उसे न्याय देने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर फोन करने वाले व्यक्ति के बारे में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस आए दिन लोगों को ठगी के बारे में सचेत करती है। उन्होंने ऐसे फोन आने पर अपने बैंक खाते के बारे में कोई जानकारी न देने की अपील की है।