फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   दो बाइके आमने सामने भिड़ी, इलाज के लिए ले जाते समय एक की मौत

दो बाइके आमने सामने भिड़ी, इलाज के लिए ले जाते समय एक की मौत

Sat, 04 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
दो बाइके आमने सामने भिड़ी, इलाज के लिए ले जाते समय एक की मौत
मुस्करा। बाइक से नातिन को छोड़ने जा रहा अधेड़ सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल अधेड़ की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के दामाद ने बाइक सवार के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कस्बे के छहथोक निवासी रुस्तम अली ने थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार को दोपहर में 2 बजे उसके ससुर शमशेर खां (62) पुत्र छिमोला निवासी करियारी थाना जरिया बाइक से कस्बे आ रहे थे। साथ में उसकी पुत्री खुशबू भी थी। तभी बडंवा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे शमशेर खां गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग निकला। पीछे से बाइक से उसका भतीजा शेख मोहम्मद अपनी पत्नी नसीबन के साथ कस्बे आ रहा था। रास्ते में घायल चाचा को देखकर तत्काल उसने यूपी 100 को सूचना दी। साथ ही सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायल को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकत्सिक ने उसे सदर अस्पताल रेफर किया। जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के दमाद रुस्तम अली ने बताया कि मृतक पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत था। मुस्करा थाने के एसआई कंबोद सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दामाद की तहरीर पर पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र रामकिशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फोटो परिचय 03 एचएएमपी 17 मृतक शमशेर खां की फाइल फोटो।

दो बाइकें आमने-सामने भिड़ी, अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed