{"_id":"60d9fe238ebc3edfe35792af","slug":"crime-stole-hamirpur-news-hamirpur-news-knp636921033","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा दो लाख रुपये व तीन लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा दो लाख रुपये व तीन लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने दो लाख चौबीस हजार रुपये व लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है।
जरिया थाने के अमूंद गांव निवासी चंद्रप्रकाश ने बताया नगर के पठानपुरा मोहल्ला जलालपुर रोड पर वह मकान बनाकर परिवार समेत रहते हैं। खेती के साथ ही भाड़े पर ट्रक चलवा कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। जबकि पत्नी गरिमा गांव के परिषदीय विद्यालय में शिक्षा मित्र हैं। उन्होंने बताया रविवार रात परिजनों समेत घर में सो रहे थे। तभी छत के रास्ते चोर उनके घर में घुस आए।
चोर कमरे में रखा बक्सा व रुपयों से भरा बैग छत पर उठा ले गए। जहां बक्सा तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवर व बीस हजार रुपये निकाल लिए। वहीं बैग में से दो लाख चार हजार रुपये निकाले। चंद्रप्रकाश ने बताया उन्होंने अपना एक ट्रक बेचा था। जिसके रुपये बैग में रखे थे। सोमवार सुबह छत पर टूटा बक्सा देख पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।