{"_id":"615600f58ebc3e0548592479","slug":"crime-stole-hamirpur-hamirpur-news-knp6553342132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी की गाय व ईंट समेत लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी की गाय व ईंट समेत लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। क्षेत्र के पहरा गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए चांदी की गाय, ईंट व छाता समेत लाखों के जेवर व अन्य सामान पार कर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
पहरा गांव निवासी रमेश कुमार ने बताया दिल्ली की एक संस्था में वाहन चालक हैं। मकान में ताला डालकर पूरे परिवार सहित दिल्ली में रहते हैं। दो माह पूर्व दिल्ली जाने से पहले जेवर घर की अलमारी में ही रख गए थे। बुधवार रात कुंडी काटकर चोर घर के अंदर घुसे। अलमारी के लॉक तोड़कर जेवर चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया चोर चांदी की गाय, चांदी की ईंट, चांदी का छाता, चांदी का लोटा, चांदी की बांसुरी, चांदी के तीन सिक्के, बिछुआ, तोड़ियां व सोने का एक सिक्का चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए जेवर की कीमत अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
वहीं गांव के जगदेव अहिरवार ने बताया घर में घुसे चोरों ने कमरे की कुंडी तोड़ दी। जमीन में गड़ा टिफिन उखाड़ ले गए। जिसमें चांदी की हाफ पेटी, बिछुआ व सोने के बाले रखे थे। वासुदेव की किराने की दुकान का ताला तोड़कर खाने पीने का सामान व दो सौ रुपये चोर ले गए। ग्रामीणों ने बताया गांव में जुएं के फड़ संचालित होते हैं। जिस वजह से चोरी की वारदातें हो रहीं हैं। चोरी की सूचना पर पहुंची जरिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।