फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,marpeet,hamirpur news

जीत का जश्न मना रहे प्रधान समर्थकों ने किया बवाल

Tue, 04 May 2021 06:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
crime,marpeet,hamirpur news
राठ। प्रधान पद के चुनाव में जीत का जश्न मना रहे समर्थकों ने गांव की लड़की को जबरन डीजे पर नचाया। विरोध करने पर लड़की व उसके पिता से मारपीट कर महिलाओं से अभद्रता की। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मझगवां थाने के खड़ाखर गांव निवासी एक महिला ने बताया रविवार को गांव में प्रधान पद का चुनाव जीतने पर कुछ लोगों ने उनके दरवाजे पर गोले दागे। आरोपी रात भर भद्दी-भद्दी नारेबाजी करते रहे। दरवाजे के बाहर हुड़दंग होने पर वह पति-पत्नी अपने घर में दुबके रहे। सुबह उक्त लोगों ने पूरे गांव में डीजे बजाकर नाचगाना किया। बताया वह अपनी भतीजी के साथ घर से निकलीं। तभी आरोपियों ने उनकी भतीजी को जबरन पकड़ कर डीजे पर नचाया। आवाज सुनकर जब तक वह लोग मौके पर पहुंचे आरोपी उन्हें व उनकी भतीजी को जमीन पर गिराकर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उनके पति आदि के साथ मारपीट की। रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मझगवां एसओ रामजीत सिंह गौड़ ने कहा तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। बतादें कोरोना संक्रमण को देखते हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में विजय जुलूस व जश्न पर रोक लगा रखी है। कोर्ट के उक्त आदेश को लागू कराने में स्थानीय प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। खड़ाखर गांव में नवनिर्वाचित प्रधान के समर्थकों ने पूरे गांव में डीजे बजाकर नाचगाना किया। जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे। उक्त जश्न के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मगर इस पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन की निगाह नहीं पड़ी। जीत के जश्न में दूसरे पक्ष से विवाद होने पर शिकायत थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed