फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Murder was done after gang rape, dead body was found in semi naked state, accused brother in law arrested

Hamirpur: सामूहिक दुष्कर्म के बाद की थी हत्या, अर्द्धनग्न अवस्था में मिला था शव, आरोपी देवर गिरफ्तार

Fri, 20 Jan 2023 12:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Jan 2023 12:19 PM IST
सार

मझगवां थाना क्षेत्र में जंगल में लकड़ियां काटने गई युवती का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला था। मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो अन्य आरोपियों को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Murder was done after gang rape, dead body was found in semi naked state, accused brother in law arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में पहली जनवरी को महिला की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया। मृतका के पारिवारिक देवर और दो अन्य ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मझगवां थाने के एक गांव निवासी 33 साल की महिला एक जनवरी की दोपहर जंगल में लकड़ियां काटने गई थी। वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। दो जनवरी को जंगल में खून से लथपथ अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला था।
विज्ञापन

पति ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी शुभम पटेल ने खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगाईं। मझगवां एसओ पंकज तिवारी ने बताया मृतका के पारिवारिक देवर करन सिंह (28) को कुछेछा बैरियर के पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गला घोंट कर की थी हत्या
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दो साथियों को लेकर जंगल गया था। लहां रिश्ते की भाभी के साथ सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मृतका ने आरोपियों की शिकायत करने की धमकी दी। इस पर उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। शव को जंगल में फेंक कर भाग गए। 

पुलिस दो अन्य आरोपियों को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी ने अभी उनके नाम नहीं बताए हैं। बता दें कि नए साल की शुरूआत में झिन्नाबीरा के जंगल में 24 घंटे से लापता महिला का खून से सना अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला था।

महिला लकड़ियां काटने जंगल गई थी। पति ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी व डॉग स्क्वॉयड की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की थी। मझगवां थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया रविवार को पिता के साथ खेत पर गन्ने की पिराई कर रहे थे।

जंगल में मिला था खून से लथपथ शव
दोपहर में उसकी 33 वर्षीय पत्नी लकड़ियां काटने झिन्ना सिकरौधा के जंगल में गईं थीं। शाम तक नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन की पर उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को ग्रामीणों की मदद से खोजबीन कर रहे थे। तभी गांव के धनप्रसाद को जंगल में खून से लथपथ शव दिखा।

हत्या से पहले घसीटा
मृतका के पति ने बताया शव के पास लकड़ी का गट्ठर व समोसा मिला है। काफी दूरी तक पत्नी को घसीटने के निशान व टूटी चूड़ियां मिलीं हैं। बचने के प्रयास में वह भागी तो आरोपियों ने उन्हें जमीन पर घसीटा। इससे उसकी चूड़ियां टूट गईं। शरीर पर छिलने के निशान हैं।

इसके बाद गला घोंट कर हत्या कर दी। मृतका के भतीजे ने बताया शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। मृतका का 15 वर्षीय बड़ा पुत्र मसूदपुरा गांव में हाईस्कूल का छात्र है। 10 वर्षीय छोटा पुत्र अर्द्धविक्षिप्त है। मृतका का पति खेती के साथ ही मजदूरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed