{"_id":"62c9c0e9efc65d795662d8d1","slug":"crime-hamirpur-news-knp706711094","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुरः निवादा में चार दुकानों में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुरः निवादा में चार दुकानों में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
बिवांर क्षेत्र के निवादा गांव में आग से जली दुकान।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर (हमीरपुर)। निवादा गांव में चार दुकानें जलकर राख हो गई। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। इस दौरान दो गैस सिलिंडर और एक एयर कंप्रेशर टैंक फट गया। इससे आग ने और भीषण रूप ले लिया। अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया।
निवादा गांव में सड़क किनारे पूर्व प्रधान गुड्डो कुशवाहा के पति शिव प्रसाद कुशवाहा की चाय व समोसे की दुकान है। उसी के बगल में मुरलीधर की पंचर की दुकान, विजय कुमार की चाय व समोसे की दुकान और गया प्रसाद की किराने की दुकानें हैं। मुरलीधर ने बताया कि रात में वह अपनी पंचर की दुकान के बाहर सो रहा था। शनिवार को सुबह तीन बजे आंख खुली तो देखा बगल में गुड्डो कुशवाहा की की दुकान से आग लगी है। उसने शोर मचाया। तभी अचानक दुकान के अंदर जोर का धमाका हुआ और आग की चिंगारी इधर-उधर छिटक गईं। इससे लोग भाग खड़े हुए।
बगल की दुकानों में चिंगारी गिरने से आग लग गई। आग से विजय की दुकान का भी एक सिलिंडर फट गया। मुरलीधर की दुकान में रखा एयर कंप्रेशर फट गया। आग की विकरालता देखते कोई बुझाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। अग्निशमन दस्ता डेढ़ घंटे बाद पहुंचा। गुड्डो कुशवाहा ने बताया कि उसका छह लाख का नुकसान हुआ है। विजय का डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। गया प्रसाद व मुरलीधर का दो-दो लाख के नुकसान का अनुमान है। लेखपाल रमेश कुमार ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। गुड्डो कुशवाहा ने जानबूझकर दुकान में आग लगाने की आशंका जताते हुए अन्य पीड़ितों के साथ थाने में तहरीर दी है। थाना निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जाएगी।