{"_id":"6298f8ad65a2fe40824f9f9b","slug":"crime-hamirpur-news-knp7002837118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान, आपकी हर हरकत पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान, आपकी हर हरकत पर रहेगी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अपराधों पर लगाम लगाने व घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी ने शहर के सौ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि कैमरे लग जाने से पुलिस को घटनाओं का खुलासा करने में आसानी होगी।
शहर के प्रमुख स्थानों व दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में सौ सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश एसपी शुभम पटेल ने दिए हैं। अपराध रोकने, लूट, चोरी व दुर्घटनाओं का जल्द खुलासा करने के उद्देश्य से एसपी ने कैमरे लगवाने का फैसला लिया है। कलक्ट्रेट परिसर, बस स्टैंड, तहसील रोड, अदालत परिसर, अकिल तिराहा, कालपी चौराहा, सुभाष बाजार, किंग रोड, विद्यामंदिर तिराहा, रमेड़ी चौराहा, बेतवा पुल, यमुना पुल, लक्ष्मीबाई चौराहा पर कैमरे लगवाए जाएंगे। अधिवक्ता राजकरण सिंह भदौरिया ने कहा कि कैमरे लगाने का फैसला स्वागत योग्य है। इससे शहर में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगेगा। अधिवक्ता शिवबरन सविता ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लग जाने से पुलिस एक स्थान पर बैठकर पूरे शहर में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर नजर बनाए रखेगी। इससे अपराधों का खुलासा करने में आसानी रहेगी।
शहर के प्रमुख स्थानों व हाईवे के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।
शुभम पटेल, पुलिस अधीक्षक