फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

ट्रेन से कटकर किसान ने जान दी

Thu, 17 Mar 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे मृतक किसान निरंजन उर्फ महेश के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। मटर की फसल में कम पैदावार पर दुखी तिंदुही गांव निवासी किसान ने गुरुवार की तड़के इंगोहटा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के तिंदुही गांव निवासी विजय बहादुर ने बताया कि उसके दो पुत्र निरंजन उर्फ महेश (35) व नरेश कुमार हैं। छोटा बेटा मूक बधिर है। इस कारण बड़ा बेटा निरंजन ही खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। 10 बीघे में बोई मटर की थ्रेसिंग कराने के लिए निरंजन बुधवार को शाम खेतों में गया था। रात में मटर की थ्रेसिंग कराई। सुबह इंगोहटा स्टेशन से कुछ दूर रेलवे पटरी पर ट्रेन से कटा शव मिला। बताया कि थ्रेसिंग में दस बीघे में पांच क्विंटल ही मटर निकली। शायद इसी के चलते पुत्र ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। घटना से पत्नी सहित परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed