{"_id":"6193fa3f545f743d7a2959a9","slug":"crime-hamirpur-news-knp664394014","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकी ड्रा के नाम पर ठगे साढ़े तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकी ड्रा के नाम पर ठगे साढ़े तीन लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। लकी ड्रा में 25 लाख रुपये जीतने का लालच देकर साबर ठगों ने महिला से साढ़े तीन लाख रुपये जमा करा लिए। इनाम की राशि मांगने पर सरकारी नियमों का हवाला देकर टरकाते रहे। जालसाजी का शिकार महिला ने पुलिस में शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र के नंदना गांव निवासी राजकुमारी ने बताया कि 7 नवंबर को उनके मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने लकी ड्रा में 25 लाख 75 हजार रुपये जीतने की बात कही। इस बीच लकी ड्रा के आर्गेनाइजर बनकर कई अज्ञात लोग उनसे बात करते रहे। इनाम की राशि पाने के लिए कुछ सरकारी सेवा शुल्क जमा करने की बात कही।
राजकुमारी ने बताया कि बड़ी धनराशि जीतने के लालच में वह झांसे में आ गईं। सेवा शुल्क के नाम पर फोन करने वाले जालसाज ने उसने 3 लाख 50 हजार रुपये जमा करा लिए। इनाम की धनराशि मांगने पर फोन करने वाले जालसाज सरकारी नियमों का हवाला देते हुए देर होने की बात कहते रहे। साढ़े तीन लाख रुपये गंवाने के बाद उन्हें जालसाजी का एहसास हुआ। वहीं कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है।