फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

छात्र का फांसी पर लटका मिला शव

Wed, 17 Nov 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
मौदहा (हमीरपुर)। इचौली निवासी छात्र का शव गांव के बाहर फांसी पर लटका मिला। मौत से कुछ समय पहले वायरल वीडियो में वह चाचा व उनके परिजन की मारपीट से दुखी होने की बात कह रहा है। कोतवाल ने वायरल वीडियो की जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

इचौली निवासी फूलचंद (20) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह बांदा में पढ़ता था। परिवार में दो बहनें व एक छोटा भाई है। मंगलवार को गांव के बाहर आम के पेड़ पर गमछा से उसका शव फांसी पर लटका मिला। उधर, पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजन को दी।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में मृृतक के पिता ने बताया कि फांसी लगाने से कुछ समय पहले बेटे ने एक वीडियो वायरल किया था। इसमें वह चाचा और उनके परिजन द्वारा मारपीट व गाली गलौज से आहत होने की बात कह रहा है। इसके साथ ही आरोपियों द्वारा उसके पिता से भी मारपीट की गई। इससे वह काफी दुखी है और आत्महत्या कर रहा है। मम्मी, पापा व बहनों को बहुत प्यार करता है। सभी लोग क्षमा करना, वह ईश्वर के हवाले होने जा रहा है। पिता ने कहा कि बेटा भावुक था जो किया वह गलत किया। कोतवाल मनोज कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed