{"_id":"60957fce8ebc3e7b511876ef","slug":"crime-hamirpur-news-knp627257561","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान पुलिस से उलझ कर युवक ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान पुलिस से उलझ कर युवक ने की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अलविदा की नमाज के लिए मस्जिदों में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ एक युवक ने अभद्रता व हाथापाई की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट कर धमकाने समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
शुक्रवार को अलविदा की नमाज के चलते मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई थी। दोपहर नमाज के बाद कोतवाली के सिपाही अमन और रूपेंद्र बाइक से खालेपुरा मस्जिद के आस पास गश्त पर थे। तभी इसी मोहल्ले का इरशाद सिपाही अमन से अभद्रता करने लगा। आरोप है कि युवक ने सिपाही के साथ हाथापाई भी की।
इसी बीच सिपाहियों ने मामले की सूचना कोतवाली में दी। इस पर कोतवाली से भारी फोर्स खालेपुरा पहुंचा। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली ले गई। इसके बाद युवक के परिजनों की कोतवाली के बाहर भीड़ जमा हो गई। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। उसे माफी देकर छोड़ दिया जाए। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। सिपाही अमन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट कर जानमाल की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, लॉकडाउन के उल्लंघन की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि युवक को शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।