फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

यमुना की तलहटी में मां-बेटे का शव मिला

Fri, 07 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। सुरौली बुजुर्ग गांव में यमुना नदी की तलहटी में मां व तीन साल के मासूम बेटे के शव मिला। महिला का शव बुधवार और बेटे का शव गुरुवार को बरामद हुआ है।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे व उसके बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है। मृत महिला की शिनाख्त बिहार के किशनगंज निवासी के रूप में हुई है। महिला को चार दिन पहले गांव में कुछ लोगों के साथ देखा गया था।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर के थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार की शाम यमुना नदी की तलहटी से एक महिला का शव बरामद किया गया था। दूसरे दिन गुरुवार को कुछ दूरी पर तीन वर्षीय मासूम का शव बरामद किया गया। महिला के शव के पास एक बैग मिला है। बैग में महिला के कपड़ों के साथ कुछ फोन नंबर मिले हैं। महिला बिहार की रहने वाली है। उसकी ससुराल पश्चिम बंगाल में है। पुत्र का नाम अंगराज (3) है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के भाई को इस बारे में सूचना दी गई। लेकिन ज्यादा दूरी व गरीबी का हवाला देकर उसने आने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के मुताबिक शवों पर चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद हत्या का कारण स्पष्ट होगा। कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश कराई जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकता है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर, ग्रामीणों को आशंका है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे और उसके बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है। बाद में आरोपी शव को यमुना नदी की तलहटी में फेंक कर गायब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed