{"_id":"60957e5f8ebc3e6acb01278e","slug":"crime-hamirpur-news-knp627253734","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकान से हजारों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के हरसुंडी गांव में गुरुवार की रात चोरों ने परचून दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान पार कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
हरसुंडी गांव निवासी राजू निषाद की गांव में ही परचून की दुकान है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने दुकान का ताला टूटा देखकर दुकानदार को जानकारी दी।
राजू निषाद ने बताया कि दुकान के अंदर सारा सामान अस्तव्यस्त था। चोर दुकान में रखे गुटखा, बीड़ी, तेल, धनियां पाउडर आदि सामान चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये होगी। वहीं दुकान की गोलक में रखे 10 हजार 8 सौ रुपये भी चोरी चले गए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। जलालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।