फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

सराफा व्यापारी के भाई का अपहरण

Sat, 21 Nov 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली से चंद कदम दूर चौराहे पर हथियारबंद दबंगों ने सराफा व्यापारी के भाई से मारपीट की। इसके बाद उन्हें बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले गए हैं। मामले की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस की पांच टीमें व्यापारी के भाई की तलाश में जुटीं हैं।
विज्ञापन

नगर के पथनऊ मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार सोनी पुत्र केशव ने बताया उनके छोटे भाई अनिल कुमार उर्फ अन्नी सोनी (25) को वैष्णोदेवी की यात्रा पर जाना था। शनिवार शाम 6 बजे अनिल कुमार रेलवे टिकट बुक कराने नगर के पड़ाव चौराहे गए थे। कृष्ण कुमार ने बताया तभी वहां पहुंचे नगर के ही सूरज यादव, मोना यादव, शैलेंद्र यादव, मोहन गुप्ता व पांच अन्य युवक बाइकों से पहुंचे। असलहे लिए थे। आरोप है दबंगों ने उनके भाई के साथ मारपीट की। इसके बाद बाइक पर बैठाकर दीवानपुरा ले गए। वहां भी अनिल से मारपीट की है।
विज्ञापन

सूचना पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन अनिल का पता नहीं चला। आशंका जताई है कि आरोपी उन्हें अगवाकर अनहोनी घटना कर सकते हैैं। बताया वह 30 हजार रुपये लिए थे। इस संबंध में एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया 7-8 लोग अनिल सोनी के साथ मारपीट कर साथ ले गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी मोहन गुप्ता को हिरासत में लिया है। जिसने बताया 10 जून को अनिल सोनी व उनके साथियों ने सूरज यादव व उसके साथ मारपीट की थी। जिसका बदला लेने के लिए यह घटना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया अनिल के साथ मारपीट करने के बाद रिक्शे पर बैठाकर छोड़ दिया था। जिसके बाद से वह लापता है। एसपी ने कहा युवक की तलाश में सीओ, राठ कोतवाल समेत चार थानाध्यक्ष, स्वाट व सर्विलांस की टीमें लगाईं हैं। जल्द ही युवक को तलाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed