फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

प्रधान पुत्रों का असलहों के साथ फोटो वायरल, बीडीसी ने स्क्रीन शॉट लेकर अधिकारियों को भेजा

Sat, 01 Aug 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime
इंगोहटा प्रधान पुत्रो की सोशल मीडिया पर वायरल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। पिता के लाइसेंसी असलहों के साथ प्रधान पुत्रों ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल की। युवाओं की इस हरकत पर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने एतराज जताते हुए अधिकारियों को स्क्रीन शॉट भेजकर कार्रवाई की मांग की है। यह मामला ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत इंगोहटा का है। यहां के ग्राम प्रधान शीतल प्रसाद कोरी के पास दोनाली बंदूक है। उनके पुत्र प्रमोद कुमार ने डाकुओं की स्टाइल में दोनाली बंदूक के साथ फोटो खींची है।
विज्ञापन

जबकि दूसरे पुत्र प्रदीप कुमार ने हवा में लहराते हुए रिवाल्वर के साथ फोटो शूट कराया है। इन दोनों की फोटो को प्रदीप कुमार की फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। स्लोगन भी दमदार डाला गया है। स्लोगन में लिखा है कि हम गोलियों के बादशाह हैं, हमें बंदूक मत दिखाना। ट्रिगर दबाओगे तो गोली बाहर निकलकर बोलेगी।। पांव लागू सरकार.....।। युवाओं के इस अंदाज पर फेसबुक पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए हैं।
विज्ञापन

कई युवकों ने शेयर भी किया है। युवाओं की इस हरकत पर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य सोम कुमार निगम ने एतराज जताते हुए सोशल मीडिया के स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस के आला अफसरों को भेजकर कार्रवाई की मांग की है। बीडीसी का आरोप है कि यह असलहों के दुरुपयोग का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पिस्टल का लाइसेंस नहीं है। ग्राम प्रधान शीतल प्रसाद कोरी ने बताया दोनाली बंदूक उनकी है। फोटो एक शादी समारोह की है। लड़कों ने गलती से फेसबुक पर डाल दी थी। चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र ने बताया कि लिखित में शिकायत नहीं मिली है। वायरल फोटो भेजे गए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed