फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

ऑनलाइन ठगी में दरोगा का पुत्र गिरफ्तार, तीन लोगों के बैंक खातों से फर्जी आईडी बनाकर की गई थी ठगी

Wed, 05 Feb 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस लाइल सभागार में प्रेसवार्ता करते एसपी श्लोक कुमार व लाल घेरे में आरोपी। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। बैंक खातों से लाखों की राशि निकालने के मामले में बुधवार को साइबर सेल की मदद से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 70 हजार रुपये व टिकट बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी का पिता फतेहपुर जिले में दरोगा के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने बताया काफी समय से लोगों के बैंक खातों से आईआरसीटीसी के माध्यम से पैसे निकालने की शिकायतें आ रही थी। बताया मौदहा के थाना चौराहा निवासी व्यापारी चंद्रभान कुशवाहा, कम्हरिया के अब्दुल मजीद व एक अन्य समेत तीन मामले मौदहा कोतवाली में दर्ज कराए गए। मामले के खुलासे के लिए साइबर सेल के साथ पुलिस की टीमें लगाई गई थी। जांच में पाया कि खाते से ऑनलाइन आईआरसीटीसी के माध्यम से बड़ी संख्या में रेलवे टिकट बुक कराए गए थे।
विज्ञापन

इस अपराध में नारायच मौदहा निवासी निजामुद्दीन पुत्र नईमुद्दीन का नाम प्रकाश में आया। जिसे स्वाट टीम व मौदहा कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने गिरफ्तार कर इनके कब्जे से तीन मोबाइल, तीन सिम कार्ड, 70 हजार रुपये बरामद किए। बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। बताया एटीएम प्रयोग करने वाला व्यक्ति जब एटीएम या बैंक से पैसे निकालते हैं तो वह उनके एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर, वैलेड दिनांक को देखकर नोट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आईआरसीटीसी की फर्जी आईडी बनाकर खाते से पैसे निकाले जाते थे। एसपी ने बताया कि आरोपी काफी समय से ऑनलाइन ठगी कर रहा था। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ में मामले दर्ज हैं। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस को 10 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed