{"_id":"61895c86181c9a17ee720c99","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6627978123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बिवांर। मथुरा के ईंट भट्ठे में पिता के साथ मजदूरी करने गई थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। घर लौटने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने कहा कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो बार दुष्कर्म किया है। किशोरी ने कहा घटना की जानकारी देने पर परिजन आरोपी के घर गए, लेकिन उन्होंने मारपीट कर दी। सोमवार को थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने इस मामले में मारपीट का मामला दर्ज किया है। उधर, थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह का कहना है कि थाने में दोनों पक्ष आए थे। किशोरी व उनके परिजनों ने दुष्कर्म जैसी जानकारी उन्हें नहीं दी है। (संवाद)