{"_id":"6183f356caf14e289702f184","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6622177184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने मारपीट से आहत खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने मारपीट से आहत खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौथिया (हमीरपुर)। एक गांव में दुष्कर्म मामले में परिजनों द्वारा उलाहना देने पर आरोपी ने मारपीट कर दी। इससे आहत किशोरी ने जहर खा लिया। सदर अस्पताल में हालत ठीक होने पर पीड़िता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी पड़ोसी भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि बीते एक नवंबर को उनकी पत्नी रिश्तेदारी में बाहर गई थी। रात में वह खेतों की रखवाली करने चले गए। उनके दो लड़के व नाबालिग पुत्री घर में थीं। उनकी पुत्री रात में छत वाले कमरे में सो रही थी। तभी आधी रात पड़ोसी रोहित छत में चढ़कर अंदर घुसा और पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
सुबह पीड़ित पुत्री ने घर पहुंचने पर पूरी घटना बताई। इस पर उनकी पत्नी पुत्री को लेकर आरोपी के घर उलाहना देने गई। जहां आरोपी व उनकी पत्नी ने मिलकर पुत्री व पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इससे आहत बेटी ने घर में जहर खा लिया। इस पर पुत्री को गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुत्री की हालत ठीक होने पर गुरुवार को ललपुरा थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपी के घर में दबिश दी, लेकिन वह फरार है।