{"_id":"61817c01f13a9e483d176e0b","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6619696197","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों के गहने व 54 हजार रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से लाखों के गहने व 54 हजार रुपये की चोरी
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थानाक्षेत्र के न्यूलीबासा गांव में दो घरों से चोर लाखों के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए हैं। पीड़िता को चोरी की जानकारी सुबह हुई। मामले की सूचना थाना पुलिस को दे दी है।
न्यूलीबांसा गांव के आशीष कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ सो रहा था। सुबह नींद खुलने पर देखा तो कमरे में रखे बक्से का ताला टूटा पड़ा था। चांदी के सिक्के व चांदी के जेवरात तथा चार हजार रुपये गायब थे। उनके पड़ोसी विश्वनाथ के घर को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया। वहां से भी चांदी का चूरा, मंगलसूत्र, पायल तथा पचास हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं।
विश्वनाथ ने बताया कि सुबह उनको भी घटना की जानकारी हुई है। पीड़ितों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि घटना की सूचना मिल गई है। जांच के बाद चोरों की तलाश की जाएगी। (संवाद)