फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

पोकलैंड मशीन की बोकेट की चपेट में आने से महिला घायल

Sun, 31 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
सरीला (हमीरपुर)। थाना जलालपुर के रिरुआबुजुर्ग में निजी भूमि से मौरंग खनन करने का विरोध कर रही महिला पोकलैंड मशीन की चपेट में आने से घायल हो गई। जिसे यूपी 112 पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। घायल महिला के भतीजे ने मशीन चढ़ाकर घायल करने का आरोप लगाया है। सूचना पर एसडीएम खालिद अंजुम व सीओ विवेक यादव ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया और किसानों एवं ग्रामीणों से बात कर खनन पर रोक लगाने के साथ ही खनन क्षेत्र की पैमाइश कराने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार को रिरुआ बुजुर्ग गांव में बेतवा नदी मौरंग खदान के आसपास कुछ किसानों की निजी भूमि है। किसानों का आरोप है कि खदान संचालक उनकी निजी भूमि में अवैध खनन कर रहे हैं। किसान लल्ला निषाद, हरीदास सहित 13 किसानों ने शुक्रवार को एसडीएम से शिकायत की थी।
विज्ञापन

एसडीएम ने सीओ विवेक यादव को जांच के लिए लिखा था। रविवार को पट्टा संचालकों ने खनन कार्य शुरू किया तभी महिला सिमकुर (45) सहित अन्य किसान पहुंच गए और जमीन को निजी बता विरोध करने लगे। इस बीच महिला किसान पोकलैंड मशीन के बोकेट के चपेट में आ गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। वह घायल हो गई। इस घटना से अफरा तफरी मच गई और मशीन चालक भी भाग खड़ा हुआ। मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल महिला के भतीजे सुखराम व देवरानी कमोदरानी ने बताया कि उनकी निजी भूमि से मौरंग खनन कर रहे हैं। विरोध करने पर मशीन चढ़ाकर मारने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीओ विवेक यादव सीएचसी पहुंचे और महिला का हाल चाल लिया। इसके बाद एसडीएम खालिद अंजुम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर प्रधान की उपस्थिति में किसानों से बात की। एसडीएम खालिद अंजुम ने कहा किसानों से बात कर भूमि की विस्तृत पैमाइश कराने की सहमति बनी है। तब तक के लिए खनन पर रोक लगा दी है। सीओ विवेक यादव ने महिला किसान पर मशीन चढ़ाने के आरोप को गलत बताया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed