फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

पत्नी ने पति का पैर तोड़ घर में बंधक बनाया

Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
हमीरपुर। राठ के चिकासी थाने के रिहुंटा गांव में पति ने पत्नी पर मारपीट कर पैर तोड़ने व घर में बंधक बनाए रखने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पति का आरोप है कि पत्नी परिजनों को भी इलाज नहीं कराने दे रही है। पीड़ित के भतीजे ने भी उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

रिहुंटा गांव निवासी काशीराम ने बताया कि चार सितंबर की शाम उनके चाचा लल्लू उर्फ घनाराम अपने घर में थे। किसी बात को लेकर लल्लू का पत्नी ममता से विवाद हो गया। आरोप लगाया कि ममता ने पति को लाठी डंडों से पीट दिया। उसका एक पैर टूट गया। काशीराम ने बताया कि उनके चाचा का इलाज नहीं कराया जा रहा है। जब वह इलाज कराने की बात कहते हैं तो चाची मना कर देतीं हैं। पुलिस में शिकायत कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देती हैं। कहा कि समय से इलाज न होने पर चाचा की मौत हो सकती है।
विज्ञापन

वहीं पीड़ित के वायरल हो रहे वीडियो में भी अपने साथ हुई घटना बता रहे हैं। लल्लू का आरोप है कि पत्नी उन्हें बंधक बनाए हैं। आरोप लगाया कि उनकी पत्नी इसी तरह उनकी मौत चाहती है। मामले की जानकारी के लिए एसओ चिकासी ताराचंद्र पटेल का सीयूजी नंबर लगाया। इसमें नेटवर्क न आने से संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed