{"_id":"612bca828ebc3e266243764f","slug":"crime-fire-hamirpur-arrest-hamirpur-news-knp649000696","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने की फायरिंग, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश ने की फायरिंग, सिपाही घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। कस्बे में फौजी के घर से पिस्टल चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर 25 हजार के इनामी बदमाश ने फायरिंग कर दी। इस पर दोनों तरफ से जवाबी फायरिंग हुई। जिसमें इनामी बदमाश और पुलिस कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई। जहां से डा. भरत राजपूत ने दोनों को झांसी रेफर कर दिया है। बतादें 15 जुलाई को कस्बे के बुधौलियाना निवासी फौजी परमानंद राजपूत के घर से चोरों ने पिस्टल चोरी कर ली थी। जिसमें पुलिस ने छानबीन कर 21 अगस्त को इछौरा गांव निवासी कपिल और देव सिंह को गिरफ्तार किया था, जबकि उनका एक साथी रामबरन फरार था। फरार आरोपी रामबरन के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
रविवार रात करीब 9 बजे मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर राजेश चंद्र त्रिपाठी, दरोगा यज्ञनारायण भार्गव पुलिस फोर्स के साथ पड़रा गांव नहर के पास पहुंचे। तभी पुलिस को देखकर बदमाश रामबरन ने फायरिंग कर दी। अपने बचाव में पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में पुलिस टीम के कांस्टेबल पंकज यादव निवासी अलीगढ़ व चिकासी थानाक्षेत्र के फरार आरोपी रामबरन घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डा. भरत राजपूत ने दोनों को झांसी रेफर कर दिया। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया बताया फरार आरोपी रामबरन के ऊपर लूट समेत तीन मामले दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बताया मुठभेड़ में घायल आरोपी को गिरफ्तार कर एक 315 बोर तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। घटना के बाद गांव में दहशत है। पुलिस फोर्स तैनात है।