{"_id":"6197f31bf097bb03fb04fdf7","slug":"crime-accident-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6649717167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से कुचल कर डंफर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से कुचल कर डंफर चालक की मौत
विज्ञापन
अनिल कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान चिल्ली गांव के पास जेसीबी से कुचलकर डंपर चालक की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने जेसीबी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला फतेहपुर थाना मल्हौंवा के भगवंतपुर गांव निवासी हिमांचल ने बताया कि उनके पिता अनिल कुमार पासवान (45) डंपर चालक थे। एक सप्ताह से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में डंपर चला रहे थे। गुरुवार शाम करीब सात बजे कमरे से खाना खाकर डंपर उठाने चिल्ली गांव के पास कैंप पर जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे में गिट्टी उठा रही जेसीबी ने उन्हें रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी राजेश्वरी, पुत्र हिमांचल (18), सचिन (15), पुत्रियां अंशू (20) व स्वेता (10) सीएचसी पहुंच गईं।
हिमांचल ने जेसीबी चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।