फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,accident,hamirpur news,hamirpur

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 14 Oct 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,hamirpur news,hamirpur
राठ। पनवाड़ी मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक अपने दोस्त के साथ ससुराल जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मुस्करा थाने के बंडवा गांव निवासी भागचंद्र राजपूत (25) की ससुराल बेलाताल के अकौनी गांव में है। बुधवार दोपहर में भागचंद्र गांव के ही मित्र अनिल प्रजापति (21) के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। अनिल ने बताया कि पनवाड़ी मार्ग पर गिरवर गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज की बस व बाइक की टक्कर हो गई। भागचंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर हंगामा करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर शांत कराया। घायल अनिल को सीएचसी से मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

भागचंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमन, तीन वर्षीय पुत्री, चार वर्ष व छह माह के दो पुत्रों को बिलखता छोड़ गए हैं। घटना की सूचना पर मझगवां एसओ मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed