{"_id":"614a1a0e8ebc3e01de132c63","slug":"crime-accident-hamirpur-hamirpur-news-knp6534623167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में सचिव की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में सचिव की मौत
विज्ञापन
गोहांड (हमीरपुर)। उरई मार्ग पर सीएचसी के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सहकारी समिति में सचिव के पद पर तैनात थे। वहीं दुर्घटना में दूसरा बाइक सवार भी घायल है। जिसे मेडिकल कालेज उरई रेफर किया गया है।
राठ क्षेत्र के सरसई गांव निवासी कालूराम अहिरवार (61) कस्बे की किसान सहकारी समिति में सचिव पद पर तैनात थे। मंगलवार को क्षेत्र के रिहुंटा, चुरहा व अतरा गांव में किसानों से वसूली करने गए थे। दोपहर करीब एक बजे बाइक से समिति कार्यालय आ रहे थे। जबकि अकौना गांव निवासी अनूप (40) अपनी पत्नी ममता व दो साल के पुत्र के साथ बाइक से उरई की ओर जा रहे थे। उरई मार्ग पर सीएचसी व हरदौल देव स्थान के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिससे सचिव कालूराम अहिरवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि दूसरे बाइक सवार अनूप घायल है। उनकी पत्नी ममता व बच्चे को मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। जहां अनूप की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। मृतक अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। तीन पुत्रों में मझले पुत्र अखिलेश दिल्ली में काम करते हैं। जबकि बड़े पुत्र दिनेश व छोटे धर्मेंद्र गांव में रहते हैं। उनकी मौत पर पत्नी आशारानी का रो रोकर बुरा हाल है।