{"_id":"62224f266f3f79599e774d27","slug":"counting-hamirpur-news-knp683855152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला मंडी में आठ दिन कारोबार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला मंडी में आठ दिन कारोबार नहीं
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। मतगणना के लिए अधिग्रहीत किए जाने से नवीन गल्ला मंडी को शुक्रवार को सन्नाटा पसर गया। यहां पुलिस कर्मियों, अर्द्धसैनिक बलों की चहल कदमी ही नजर आ रही है। मंडी में खरीद बंद होने से कमीशन एजेंट, पल्लेदार, सफाई कर्मी बेरोजगार हो गए हैं। वह बाजार में दूसरे काम तलाशते नजर आए।
मंडी में चार से 11 मार्च तक कारोबार के लिए ठप रहेगा। मतगणना को लेकर मंडी सचिव के आदेश पर शुक्रवार को आढ़तों पर काम नहीं हुआ। पल्लेदार पप्पू, किशन, रामगोपाल, घनश्याम, रामदास, मनप्यारे, रामकृपाल, नरसिंह, शंभू बाजार में दूसरे काम की तलाश में भटकते नजर आए। साफ-सफाई करने वाली महिलाएं खेतों में फसलों की कटाई का काम ढूंढ रही हैं। मंडी में बाहरी लोगों में सिर्फ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता ही ईवीएम की निगरानी के लिए मौजूद रहे। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के अभियंता तथा मतगणना की तैयारी के लिए लगाए गए मजदूर नजर आए।
उधर, मतगणना को लेकर नीलामी चबूतरा तैयार कर अंतिम रूप दिया जा रहा है। दोनों विधानसभा सीटों के मतगणना स्थल तक जाने के लिए बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बनाने का काम कराया जा रहा है। दोनों नीलामी चबूतरों को बाहर से मजबूत टिन लगाकर कवर्ड किया गया है।