{"_id":"60957e5b8ebc3e1d0616a50f","slug":"corona-hamirpur-news-knp6272526194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 69 लोग पाजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 69 लोग पाजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुरारा स्थित एल-टू हॉस्पिटल में तीन लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को मिली जांच रिपोर्ट में 69 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अभी तक 4833 पॉजिटिव मिले हैं। 103 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
कुरारा एल टू हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ.पीके सिंह ने बताया कि हमीरपुर निवासी बिल्लो (25) को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। उन्हें जब तक अस्पताल के वेंटीलेटर में रखकर इलाज शुरू किया गया, मौत हो गई। इसी प्रकार हमीरपुर निवासी रज्जन प्रसाद (65) ने भी कुरारा में कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। वहीं, इस्लामियां इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य काजी इरशाद की पुत्री नाहिदा (55) की दो दिन पूर्व कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई। नाहिदा का पुत्र पहले कोरोना पॉजिटिव हुआ था, जो घर पर ही होम क्वारंटाइन है।
सीएमओ डा.आरके सचान ने बताया कि शुक्रवार को 1245 लोगों के कोरोना की जांच की गई। जिसमें 69 लोग पॉजिटिव मिले हैं। बताया कि 103 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। बताया कि जिले में अभी 4833 पॉजिटिव मरीजों का उपचार किया जा रहा है।