फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   corona

सात कोरोना संक्रमित और मिले

Sat, 21 Nov 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona
हमीरपुर। जिले में शनिवार को सात कोरोना पॉजिटिव मरीज और मिले। चार मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। शनिवार को हुई जांच में रमेड़ी निवासी एक ही परिवार के दो सदस्य, मोहल्ले की एक महिला व युवक संक्रमित मिले।
विज्ञापन

कुरारा में एक युवती, सुमेरपुर के गुरगुज निवासी वृद्ध महिला और विवेक नगर निवासी वृद्ध पॉजिटिव मिले हैं। कुरारा सीएचसी से तीन मरीजों समेत चार के ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया जिे में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1404 हो गई है। जिसमें ठीक होने वाले 1339 लोग हैं। (संवाद)
विज्ञापन

डेंगू व मलेरिया मरीजों की हुई जांच
राठ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के बरदा गांव में शनिवार को स्वास्थ्य कैंप लगाया। सीएचसी नौरंगा के अधीक्षक डा. बीरपाल सिंह राजपूत ने कहा गांव में तीन दर्जन लोगों की डेंगू व मलेरिया की जांच की गई है। जिनमें एक भी संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला है। गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। वहीं खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की जांच, उपचार व दवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के लुधियातपुरा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि त्रिपाठी व सहायिका ऊषा देवी ने बताया लाभार्थियों को डेढ़ किलो गेहूं व एक किलो चावल दिया गया है। वहीं गर्भवती महिलाओं को दो किलो गेहूं व एक किलो-चावल बांटा है। पोषाहार वितरण में ब्रह्मानंद संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य ज्ञानप्रकाश मिश्रा मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed