{"_id":"5f230e618ebc3e9f70083b3a","slug":"corona-hamirpur-news-knp574184414","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व शिक्षक सहित 24 और संक्रमित, शहर में एक परिवार के चार और दूसरे के पांच लोग संक्रमित, क्षेत्रों को किया गया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान व शिक्षक सहित 24 और संक्रमित, शहर में एक परिवार के चार और दूसरे के पांच लोग संक्रमित, क्षेत्रों को किया गया सैनिटाइज
विज्ञापन
मौदहा कस्बे के कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज करता पालिका कर्मी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को 24 लोग और पॉजिटिव मिले। शहर में रहुनियां पुलिस चौकी के पीछे सेवानिवृत्त पेशकार के परिवार के चार सदस्य व विवेक नगर मोहल्ला में एक शिक्षिका के परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सुमेरपुर ब्लाक में पारा रैपुरा प्रधान सहित दस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मौदहा में एक पुलिस कर्मी सहित चार संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 313 हो गई है। जिसमें 171 निगेटिव हो चुके हैं।
रहुनियां पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले कलक्ट्रेट के सेवानिवृत्त पेशकार सहित उनके परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं विवेक नगर में एक महिला शिक्षक के परिवार के पांच सदस्य संक्रमित मिले हैं। शहर में दो परिवार के नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा है। सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को विकासखंड कार्यालय परिसर में रैपिड एंटीजिन किट से हुई जांच में पारा-रैपुरा प्रधान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं संक्रमित व्यक्ति की पत्नी, पुत्र व साली की पुत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
इसी तरह छोटे पावर हाउस के पास एक व पशु बाजार के पास दो मजदूर संक्रमित मिले हैं। गुरगुज, धुंधपुर व इंगोहटा में एक-एक युवक पॉजिटिव हैं। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील मार्ग पर एक भाजपा नेता की मौत की सूचना से गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके परिजनों व परिचितों के सैंपल लिए। इसके अलावा अरतरा गांव में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कस्बे में दो अन्य युवक भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कोतवाली का एक पुलिस कर्मी भी संक्रमित है। फत्तेपुर टावर रोड पर एक युवक पॉजिटिव मिला है। राठ प्रतिनिधि के अनुसार कैंथा गांव निवासी एक महिला अपने परिवार सहित दिल्ली में रहकर मजदूरी करती थी। गुरुवार को उसके परिवार के छह सदस्य वापस लौटे थे। सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनकी जांच की। जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पालिका की टीमों ने कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज किया है।
गंदगी देख ईओ को लगाई फटकार
भरुआसुमेरपुर। डीएम के साथ सरकारी अमले ने कस्बे के राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में बनाए गए एल-1 हास्पिटल व सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। गंदगी पाए जाने पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाई। जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर राजेश कुमार चौरसिया के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में बनाए गए अस्थायी अस्पताल का जायजा लेने बाद नरही मार्ग पर सफाई व्यवस्था देखी।
जजी परिसर को सैनिटाइज कराएं
हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश मोहम्मद असलम ने डीएम को भेजे पत्र में कहा लोनिवि के एक्सईएन की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। एक्सईएन का आवास जजी परिसर के पास ही है। जो 250 मीटर की परिधि में है। इस कारण यह पूरा क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में है। जिससे तीन अगस्त तक न्यायालय बंद करने का आदेश है। कहा तीन अगस्त के बाद न्यायालय खुलेंगे। इस पर उन्होंने इसके पहले इस पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराने को कहा है।
पॉलिटेक्निक कालेज में रहेंगे संक्रमित
भरुआसुमेरपुर। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि के कारण डीएम के आदेश पर सीएमओ ने कस्बे के पॉलिटेक्निक कालेज को अस्थायी एल-वन हास्पिटल बनाकर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। डीएम ने खुद राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गुरुवार को आधा दर्जन से ज्यादा संक्रमितों को उपचार के लिए यहां भर्ती कराया गया है। डिप्टी सीएमओ रामअवतार निषाद ने बताया एल-1 हास्पिटल में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, दो स्टाफ नर्स, दो वार्ड ब्वाय के साथ एक एलटी की नियुक्ति की गई हैं। संवाद