फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   corona

कोविड-19 जांच की संख्या बढ़ाएं : नोडल अधिकारी, कुरारा सीएचसी में मरीज फुल

Thu, 30 Jul 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
corona
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेते नोडल अधिकारी/महानिदेशक पर्यटन रवि कुमार - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। कोविड-19 और संचारी रोगों से बचाव के लिए नोडल अधिकारी/महानिदेशक पर्यटन रवि कुमार एनजी ने गुरुवार को स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता व सैनिटाइजेशन पर जिले की टीम-11 के साथ सिंचाई विभाग में बैठक की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कुरारा सीएचसी की चिकित्सा व्यवस्था, चिकित्सकों की उपलब्धता, उपलब्ध कराए जा रहे भोजन के बारे में जानकारी ली। यहां मरीजों की संख्या अधिक होने पर कोविड से संबंधित हास्पिटल/राजकीय पॉलिटेक्निक सुमेरपुर में 125 बेड की व्यवस्था के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

संबद्ध हास्पिटल को अभी तक संचालित न करने पर सीएमओ से नाराजगी जताई। ट्रूनेट मशीन व एंटीजन किट के माध्यम से कम हो रही जांच पर खफा हुए। ट्रूनेट के माध्यम से पूरी क्षमता के साथ जांच कर प्रतिदिन न्यूनतम 20 टेस्ट व एंटीजन से प्रतिदिन 500 जांच करने के निर्देश दिए। कहा पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेटर की व्यवस्था की जाए। नोडल अधिकारी ने जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एमके वल्लभ को सतर्कता पूर्वक कार्रवाई करने व प्रतिदिन नियमित रूप से रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सीएमओ डा. आरके सचान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed