{"_id":"57dee30e4f1c1b1a0aa8282c","slug":"continued-the-relay-hunger-strike-for-the-second-day-in-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में दूसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में दूसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
मौदहा में तहसील परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठा पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के एक अधिवक्ता पर एक सप्ताह हुए जानलेवा हमले में प्रभावी कार्रवाई न होने सेपीड़ित के पिता का आज दूसरे दिन भी तहसील परिसर में क्रमिक अनशन जारी रहा। तहसील परिसर में चल रहे अनशन पर अधिवक्ताओं का जमावड़ा रहा।
बीते आठ सितंबर को अधिवक्ता कमलेश साहू पर रागौल निवासी चार लोगों ने हमला कर दिया था। इस प्रकरण में घायल अधिवक्ता ने 10 हजार रुपये व मोबाइल छीनने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता का कानपुर में इलाज चल रहा है। इस घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर लगाई गई लूट की धारा हटा दी है। इससे अधिवक्ता संघ में नाराजगी है। इसी को लेकर अधिवक्ता संघ अदालती कार्य बंद कर हड़ताल पर है।
उधर अधिवक्ता ने हमले में दो और लोगों मुकेश पुत्र शिवनाथ व मुकेश पुत्र महाराजेलाल के शामिल होने की बात कही है। इसका प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। इसी को लेकर भुक्तभोगी के पिता तहसील में दस्तावेज लेखक रामकिशोर साहू का क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। अनशनकारी का कहना है कि अगर 20 सितंबर तक न्याय नहीं मिलता तो वह आमरण अनशन शुरू कर देगा। उसके समर्थन में शिवबरन साहू, अनीस अहमद, मो.खलील, अफरोज आलम, प्रमोद कुमार, छोटेलाल यादव, रामगोपाल पाल, विवेक दीक्षित सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।