{"_id":"6503428bdf5a671078029d28","slug":"construct-playgrounds-and-open-gyms-in-schools-dm-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-1564-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में खेल मैदान, ओपन जिम का कराएं निर्माण:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में खेल मैदान, ओपन जिम का कराएं निर्माण:डीएम
Thu, 14 Sep 2023 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
महोबा। डीएम मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पशुपालन, पंचायती राज, पर्यटन, समाज कल्याण, पूर्ति, ग्रामीण विकास विभाग आदि के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का प्राथमिकता के साथ निरीक्षण किया जाए और जो कमियां मिलें उन्हें दूर कराया जाए।
डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए कि शिक्षा के स्तर में हम नंबर एक पर रहें, इसको लेकर कोशिश होनी चाहिए। 90 प्रतिशत स्कूलों का कायाकल्प हो चुका है। शेष स्कूलों का भी कायाकल्प कराया जाए। उन्होंने विद्यालयों में खेल मैदान, ओपन जिम व दिव्यांग शौचालय भी बनवाने के निर्देश दिए। जिला पंचायती राज अधिकारी संतोष कुमार को निर्देशित किया कि सफाईकर्मी प्रतिदिन स्कूल के अंदर साफ-सफाई करें। सफाई कार्य की मॉनिटरिंग की जाए। कहा कि 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक नशामुक्ति अभियान चलेगा।
आबकारी विभाग के अधिकारी अभियान चलाकर अवैध कच्ची शराब पकड़ कर नष्ट करें। अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाई जाए। डीपीओ को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें। इस दौरान जो भी कमियां वहां मिलें उसे दूर कराएं। बैठक में सीडीओ चित्रसेन सिंह, एडीएम वित्त व राजस्व रामप्रकाश, एएसपी सत्यम, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी, औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे आदि मौजूद रहे।