{"_id":"2d163da726b753837258b6ded5dd35d8","slug":"collect-2-5-kwintel-grain-for-poor-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के लिए जुटाया ढाई क्विंटल अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के लिए जुटाया ढाई क्विंटल अनाज
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तो जागो परिवार अभियान तहत युवकाें की मेहनत रंग ला रही है। गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए युवा लोगों से एक-एक मुट्ठी अनाज जुटा रहे हैं। रविवार को उर्दना गांव में टीम ने ढाई क्विंटल अनाज एकत्र किया।
विज्ञापन
अब तो जागो परिवार अभियान चलाने वाले आकाश त्रिपाठी, सुल्तान अली, रेहान खान, इखलाक, अनुज सिंह, कुलदीप गुप्ता, सलीम, कुलदीप त्रिवेदी, पुष्पेंद्र तिवारी, अनिल अहिरवार, सचिन सिंह आदि की टीम नेक कार्य में जुटी है। बताया कि अब तक बारह क्विंटल अनाज एकत्र हो चुका है।
विज्ञापन
शनिवार को टीम गुरदाहा गई थी। बताया कि इस गांव के लोगों की हालत बहुत खराब है। इसके बाद भी यहां के लोगों ने डेढ़ क्विंटल अनाज दान दिया। रविवार को उर्दना गांव में टीम ने ढाई क्विंटल अनाज एकत्र किया। इस दौरान युवा अक्षय यादव, नीरज यादव, इरशाद खान, आशुतोष, मनीष राना, श्यामू सिंह, अभिजीत सिंह, रईस, अल्लू, सचिन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन