फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur,sichai samasya

मौदहा बांध पर लिफ्ट कैनाल निर्माण की मांग

Mon, 09 Aug 2021 06:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur,sichai samasya
गहरौली। क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के किसान सिंचाई समस्या से जूझ रहे हैं। इसके समाधान के लिए मौदहा बांध पर लिफ्ट कैनाल निर्माण कराए जाने का मुद्दा जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा से लेकर लोकसभा तक उठाया, मगर लाभ नहीं मिल सका। इस मुद्दे को लेकर अब समाजसेवी संगठन कूद पड़े हैं। सोशल मीडिया पर इस समस्या को जमकर उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कंधौली, ऐंझी, मुस्करा, अलरा, गौरा, पहाड़ी व भिटारी, गहरौली, ओरा डेरा, हुसैना, तगारी इमलिया, न्यूरिया समेत दो दर्जन से अधिक गांवों की हजारों एकड़ जमीन को सिंचाई का पानी न मिलने से ज्यादातर जमीन परती पड़ी रहती है। क्षेत्र में सिंचाई समस्या को देखते तीन दशक पूर्व छानी और गुंदेला गांव के पास मौदहा डेम का निर्माण कराया गया था, लेकिन डेम से सटे गांवों को बांध का कोई लाभ भी नहीं मिल रहा है। इसके चलते किसान मौदहा डेम पर लिफ्ट कैनाल निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया लोकसभा में लिफ्ट के निर्माण का मुद्दा उठा चुके हैं। पूर्व विधायक बादशाह सिंह ने विधानसभा में कई बार इसे जोरदारी से उठा चुके हैं।
विज्ञापन

विधायक मनीषा अनुरागी विगत दिनों लिफ्ट कैनाल निर्माण की मांग विधानसभा में उठा चुकी हैं। इसके बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उधर स्वयंसेवी संगठन बालाजी बाबा कल्याण एवं शिक्षा समिति ने सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ रखा है। जिला पंचायत सदस्य करन सिंह राजपूत का कहना है सरकार कोई और लाभ दे या नहीं, मगर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करा दे। कहा ब्लाक प्रमुख के साथ विधायक के माध्यम से इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed