{"_id":"63ced5ab50c1390c42147be8","slug":"civic-hamirpur-news-knp7403258156-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: यात्री गण कृपया ध्यान दें...घर बैठे ले बसों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: यात्री गण कृपया ध्यान दें...घर बैठे ले बसों की जानकारी
विज्ञापन
राठ। रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें घर बैठे ही 24 घंटे बसों की जानकारी मिल जाएगी। राठ डिपो के बस स्टेशन ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बस इंक्वायरी नंबर 05280-298027 और 298034 जारी किया है।
राठ बस स्टेशन से हर दिन 70 बसों का संचालन विभिन्न शहरों और कस्बों के लिए होता है। इन बसों में सात से 10 हजार यात्री सफर करते हैं। अब तक बस स्टेशन पर पहुंचने के बाद ही यात्रियों को बस से संबंधित जानकारी मिल पाती थी। ऐसे में कई रूटों के यात्रियों को बस के लिए स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ता था।
अब यात्रियों को घर बैठे ही बस की जानकारी मिल जाएगी। इंक्वायरी नंबर पर सातों दिन बस के संचालन से संबंधित जानकारी 24 घंटे मिलेगी। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन ने अलग से कर्मचारी की तैनाती की है। राठ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए रोडवेज इंक्वायरी नंबर जारी किया गया है। इसमें 24 घंटे यात्री इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।