फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

हमीरपुरः लीकेज से घरों में पहुंचता गंदा पानी

Tue, 19 Jul 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
civic
सुमेरपुर में लीकेज से हुए गड्ढे में भरा गंदा पानी। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। जल संस्थान की लापरवाही के चलते मुख्य पेयजल पाइप लाइन में एक वर्ष पूर्व हुआ लीकेज आज तक ठीक नहीं हो सका है। प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद होकर नालियों में बह रहा है। यह गंदा पानी लीकेज पाइप लाइन के सहारे घरों में भी पहुंचता है।
विज्ञापन

बांकी मार्ग निवासी रामसूरत के दरवाजे जल संस्थान की मुख्य पेयजल लाइन में पिछले एक वर्ष से लगातार लीकेज होने से गड्ढा हो गया है। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी नालियों में बह रहा है। नालियों का पानी गड्ढे से होकर पाइप लाइन में समा रहा है। इससे गंदे एवं बदबूदार पानी की आपूर्ति होती है। गंगाराम, दनकुवा, सुनील कुमार, रामबाबू श्रीवास, पंचमलाल ने बताया कि जल संस्थान से इस लीकेज को ठीक कराने की कई बार मांग की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जलापूर्ति ठप होने पर यह गंदा पानी पाइप लाइन में चला जाता है और आपूर्ति शुरू होने पर घरों तक पहुंचता है। जल संस्थान के रोहित चौरसिया ने बताया कि इसको ठीक होने में कम से कम दो दिन का समय लगेगा। अगले दो दिन में इसको ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed