{"_id":"6297a666ca64860506620dd5","slug":"civic-hamirpur-news-knp700101282","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे
विज्ञापन
सीजीएम कोर्ट के गेट में बंद मशीन के नीचे से गुजरते लोग।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। न्यायालय परिसर में सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। कई जिलों के न्यायालय परिसरों में पिछले दिनों र्हुइं घटनाओं के बाद हाईकोर्ट ने न्यायालय परिसर में विशेष सुरक्षा के आदेश दिए थे। इसके बावजूद जिला और पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
बुधवार सुबह न्यायालय परिसर में सुबह अधिवक्ताओं और वादकारियों का आना-जाना शुरू हुआ। यहां मेटल डिटेक्टर से बिना बिना समान चेक कर लोग अंदर जा रहे थे। कुछ जगह स्टाफ मौजूद मिला लेकिन बैग लेकर जा रहे लोगों की चेकिंग नहीं की गई। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी मोबाइल पर बात करते नजर आए। कुछ जगह न कोई स्टाफ और मेटल डिटेक्टर चलते पाया गया।
समय: सुबह 9.32 बजे । जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर चलता मिला, लेकिन सामान की चेकिंग नहीं की जा रही है। एक व्यक्ति झोला लेकर आया और बिना जांच के अंदर प्रवेश कर गया। इस दौरान वहां पर महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
समय- दोपहर 12.08 बजे । सीजेएम कोर्ट के मुख्य गेट पर देखने को मिला कि मेटल डिटेक्टर बंद है। इस दौरान कोई भी पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद नहीं मिला। लोग आते-जाते दिखे।
जजी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी मेटल डिटेक्टर के न चलने की जानकारी नहीं है। अगर मशीन खराब है तो उसे सही कराया जाएगा।
रवि प्रकाश, सीओ सदर