फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

सशक्तीकरण की राह पर बनता गया कारवां

Sat, 21 May 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
civic
ाठ के धमना गांव में शुक्रवार को चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक करती ममता रवि गुप्ता। - फोटो : HAMIRPUR
राठ (हमीरपुर)। महिला सशक्तीकरण की राह पर अकेली चलने वाली ममता रवि गुप्ता के साथ आज 15 जिलों की सैकड़ों महिलाएं खड़ी हैं। खुद की महिला शक्ति संस्था के जरिये बिना किसी सरकारी मदद के महिला शिक्षा, स्वावलंबन व अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

नगर के चौबट्टा निवासी सीमेंट व पेट्रोल पंप व्यापारी रविंद्र गुप्ता की पत्नी ममता रवि गुप्ता महिलाओं की बदतर स्थिति देख दुखी थीं। महिलाओं को जागरूक करने व अधिकारों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से 13 साल पहले महिला शक्ति संस्था की स्थापना की थी। उनके इस जज्बे को देख धीरे-धीरे अन्य महिलाएं उनके साथ जुड़ती गईं। वर्तमान में उनकी संस्था में 15 जिलों की महिलाएं काम कर रही हैं। ममता कहती हैं कि देवी पूजक समाज में महिलाओं की स्थित आज भी बदतर है। शोषण की शिकार महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास कर रही हैं। बेटों को महिलाओं के सम्मान की सीख देनी होगी।
विज्ञापन

ममता रवि गुप्ता गांव-गांव में शिविर लगाकर महिलाओं को जागरूक करती हैं। महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाती है। शिविरों के माध्यम से उनका स्वाथ्य परीक्षण कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed