फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

फोरलेन बनेगा बाईपास, जाम से मिलेगी निजात

Sat, 05 Mar 2022 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
civic
हमीरपुर। शहर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। हमीरपुर बाईपास को फिर फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

2017 में स्वीकृत इस बाईपास को कोरोना काल में टूलेन कर दिया गया था। सेतु निगम ने पुल की कोठियों के समानांतर दूसरी कोठियां बनाने का काम तेज कर दिया है। फोरलेन बाइपास से शहर में लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।
शहर में यमुना और बेतवा नदियों व रुहाइन नाला में फोरलेन पुल 302 करोड़ की लागत से बन रहा है। रुहाइन नाला का पुल बनकर तैयार है। दोनों नदियों में सिंगल पुलों में 70 फीसदी से अधिक निर्माण हो चुका है। अब फोरलेन के लिए दूसरे पुलों की कोठियां बनाने में अभियंता जुटे हैं। सेतु निगम ने अगले साल तक फोरलेन के दोनों पुल तैयार करने की तैयारी की है। अभी हाईवे स्थित बेतवा और यमुना नदियों के पुलों से होकर भारी वाहन गुजरते है। इससे शहर में बार-बार जाम की स्थित पैदा होती है। सिटी फारेस्ट के निकट से दोनों नदियों पर नए पुल बनने से भारी वाहनों का प्रवेश शहर के अंदर नहीं हो सकेगा। इससे काफी हद तक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

19 जून 2016 को ओवर लोड ट्रकों से यमुना पुल दरकने से एक माह तक कानपुर, लखनऊ का हमीरपुर से संपर्क कट गया था। तब तत्कालीन डीएम संध्या तिवारी ने नए पुल बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया था। लोनिवि ने 13477 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाया था। अब इसकी लागत 302 करोड़ रुपये हो गई है। अभी तक पूरी परियोजना पर 90 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। वर्ष 2017 में बेतवा, यमुना, रुहाइननाला बाईपास परियोजना को हरी झंडी मिली थी। परियोजना के तहत रामपुर तिराहा के पास से यमुना नदी में फोरलेन के पुल बनाए जा रहे हैं, जिसे सिटी फारेस्ट होते हुए बेतवा नदी पार कुछेछा गांव के पास एनएच-34 के किमी-67 को जोड़ा जाएगा। इसकी लंबाई 8.90 किमी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना पुल की लंबाई 851.48 मीटर है। एक सिंगल पुल में 17 कोठियां बनाई जानी हैं। अभी 10 कोठी बन चुकी हैं। दूसरे समानांतर पुल की कोठियों के निर्माण भी शुरू करा दिए हैं। बेतवा पर एक और नए पुल को लेकर कोठियों के निर्माण शुरू कराए गए हैं।
-आफताब रसूल उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed