{"_id":"622252d481f44e7e4d20fbd1","slug":"civic-hamirpur-news-knp6838588169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछुआरे ने बचाई घड़ियाल की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी में घड़ियाल के मुंह में बंधी रस्सी को खोलता मछुवारा रवि, देखते लोग।
- फोटो : HAMIRPUR
Link Copied
हमीरपुर। यमुना में मछली पकड़ रहे मछुवारे ने जलीय जंतु की आशंका में धोखे से घड़ियाल पकड़ लिया। उसके मुंह में बंधी रस्सी पकड़कर किनारे ले आया। रस्सी खोलते ही घड़ियाल यमुना में लौट गया। इस दौरान घड़िया देखने के लिए काफी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
शहर के मेरापुर मोहल्ला निवासी मछुआरा रवि निषाद शुक्रवार दोपहर दो बजे यमुना में चैतन्य आश्रम के पास नाव चला रहा था। तभी उसे एक नदी के पानी के ऊपर जलीय जंतु का मुंह दिखाई दिया। बताया कि दो घंटे तक यह जलीय जंतु उसी स्थान पर पानी में इधर-उधर घूम रहा था। उसने उसे पकड़ने का प्रयास किया, मगर उसे सफलता नहीं मिल रही थी। कुछ देर बाद इस जलीय जंतु के मुंह पर एक रस्सी बंधी दिखाई दी। उसने रस्सी पकड़ी और नदी के बाहर की ओर खींच ले गया। तब उसे जानकारी हुई कि यह घड़ियाल है। मछुआरे ने बताया कि उसके मुंह की रस्सी खोलते ही फिर से यमुना में चला गया। रवि ने बताया कि घड़ियाल के मुंह में रस्सी पहले से बंधी थीं। इससे जाहिर है कि इस घड़ियाल को पहले कहीं किसी स्थान पर बांधे रखा गया है। किसी तरह वह यमुना में आ गया। घड़ियाल देखने के लिए नदी किनारे सैकड़ों की संख्या में लोग जमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।