{"_id":"5f8c6cd98ebc3ea3725215cf","slug":"civic-hamirpur-news-knp5892581154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों को मिलेंगे पराली काटने के कृषि यंत्र, किराए पर भी पराली काटने की मशीन उपलब्ध होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों को मिलेंगे पराली काटने के कृषि यंत्र, किराए पर भी पराली काटने की मशीन उपलब्ध होगी
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला प्रशासन ने पराली निस्तारण की तैयारी शुरू कर दी है। जिले की पांच ग्राम पंचायतों को पराली काटने के लिए कृषि यंत्र मुहैया कराए गए हैं। इसमें कृषि विभाग ने 80 और ग्राम पंचायतों ने 20 फीसदी धनराशि दी है। इन मशीनों के माध्यम से पराली को काटकर गोशालाओं में पहुंचाए जाने की व्यवस्था भी ग्राम पंचायतें करेंगी। इस बार अभी तक आठ लोगों पर प्रशासन ने पराली जलाने की कार्रवाई करते हुए 1.30 लाख रुपये जुर्माना वसूला है।
किसानों की परेशानी देखते हुए जिले में अब पराली जलाने की घटनाओं पर अब अंकुश लगाने के लिए धान काटने के कृषि यंत्र मुहैया कराए गए हैं। इन मशीनों को संबंधित ग्राम पंचायतों में पहुंचा दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी ने कहा इनसीटू योजना से कृषि यंत्र दिए गए हैं। घटनाओं को रोकने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर एक कर्मचारी नियुक्ति किया गया है।
इन पंचायतों को मिले यंत्र
कृषि यंत्र प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों में ब्लाक कुरारा के कुतुबपुर, खरौंज व सरसई ग्राम पंचायतें हैं। वहीं सरीला ब्लाक की ममना व मुस्करा ब्लाक की उमरी ग्राम पंचायत है।
विज्ञापन
शासन से तय होगा किराया
मशीन के एवज में किसान से लिया जाने वाला किराया शासन से तय होगा। उप कृषि निदेशक जेएम श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिनों में इसे निर्धारित कर लिया जाएगा। उसी हिसाब से प्रधान किराया लेंगे, जो बैंक खाते में पहुंचेगा।
घटनाओं पर लगेगा अंकुश
कृषि यंत्र आने से काफी हद तक पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पराली को इन मशीनों द्वारा निस्तारित कर पास की गोशालाओं में भेजने की जिम्मेंदारी ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है। - राजेंद्र प्रकाश, डीपीआरओ